Upon receiving information regarding suspicious stocks of seeds or fertilizers, the site must be inspected immediately, samples collected, and legal action ensured against the guilty parties — Joint Director of Agriculture.Upon receiving information regarding suspicious stocks of seeds or fertilizers, the site must be inspected immediately, samples collected, and legal action ensured against the guilty parties — Joint Director of Agriculture.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। संयुक्त कृषि निदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण) संतोष राय द्वारा जनपद में भ्रमण के दौरान मंगलवार को वर्तमान रबी सीजन में कृषकों को गुणवत्ता युक्त बीजों एवम् उर्वरकों की उपलब्धता एवम् वितरण की समीक्षा की गयी। जिसमें उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह उपस्थित रहे। संयुक्त कृषि निदेशक ने कड़े निर्देश दिये है कि कृषकों को गुणवत्ता युक्त बीज/उर्वरक/सूक्ष्म पोषक तत्व उपलब्ध कराये जाये तथा जिन विक्रेताओं/सयंत्रों/विर्निमाताओं के द्वारा अनाधिकृत रूप से बीजों/उर्वरकों/सूक्ष्म पोषक तत्वों की बिक्री/पैकिंग की जा रही है, उनके स्टाक को सीज करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जाये। इस हेतु जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बिक्री केन्द्रों/सयंत्रों/विर्निमाताओं के परिसर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि अनाधिकृत रूप से बीजों/उर्वरकों/सूक्ष्म पोषक तत्वों की बिक्री/पैकिंग जनपद में न होने पाये। इसी के साथ यह भी निर्देश दिये गये है कि यदि कहीं पर संदिग्ध स्टाक की सूचना मिलती है तो तत्काल मौके का निरीक्षण कर नमूना ग्रहण करते हुए नियमानुसार दोषियों के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group