अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। वाराणसी कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को सरायनन्दन वार्ड में विधायक निधि योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत 22.90 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी द्वारा कराए जाने वाले इन कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम के प्रथम चरण में 7 लाख रुपये की लागत से मौर्या कटरा के सामने गणेश गुप्ता के आवास से शीतला माता मंदिर के समीप बसन्तु वेल्डिंग के आवास तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर यजमान पूर्व पार्षद रानी गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। गणेश गुप्ता एवं बद्री गुप्ता ने शिलापट्ट का अनावरण किया, जबकि पूर्व पार्षद संजय गुप्ता ने नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ कराया।इसके उपरांत 15.90 लाख रुपये की लागत से मौर्या कटरा के सामने गोलू गुप्ता के आवास से प्यारेलाल मौर्या, बब्लू गुप्ता, सिंकु पाण्डेय एवं हनुमंत सरदार के आवास होते हुए प्राचीन दुर्गा शीतला माता मंदिर तक चौक री-सेटिंग कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर यजमान भवनाथ पाण्डेय ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन कराया। जितेन्द्र पाण्डेय एवं मदन मोहन तिवारी ने शिलापट्ट का अनावरण किया तथा मनीष मिश्रा ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया।इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि ष्वाराणसी कैंट विधानसभा का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े, यही हमारा संकल्प है। सड़क, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए बिना किसी भेदभाव के निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के अनुरूप हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। आने वाले समय में भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इसी गति से कार्य जारी रहेंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित राय, अभिषेक मिश्रा, पार्षद मदन मोहन तिवारी, पूर्व पार्षद संजय गुप्ता, जिला प्रतिनिधि अरुण सिंह, मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल, प्रिंस केसरी, देवाशीष पटेल, वृज बल्लभ तिवारी, पवन यादव, रत्नेश्वर मोदनवाल, योगेश गुप्ता श्मंटूश्, जितेन्द्र कुमार, अखिलेश पाण्डेय, मनीष मिश्रा, छोटे लाल, अशोक पाल गुप्ता, पंकज लाहा, नीरज रस्तोगी, सतीश मौर्या, चुनमुन देवी, पार्वती चौधरी, रश्मि गुप्ता, विन्दु देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।