Orientation session on employment-oriented skill enhancement organized at Shri Agrasen Kanya PG College.Orientation session on employment-oriented skill enhancement organized at Shri Agrasen Kanya PG College.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 01.08 2026 को महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा रोजगारपरक कौशल संवर्धन पर एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं को उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए उनके व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक कौशल का विकास करना है।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरोनोफी प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक श्री अभिषेक यादव ने छात्राओं को प्रभावी पोर्टफोलियो निर्माण, प्रोफेशनल प्रोफाइल विकसित करने, सॉफ्ट स्किल्स, संचार कौशल, इंटरव्यू तैयारी, टीमवर्क, समस्या समाधान क्षमता तथा उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सहायक प्रबंधक श्री अनुज यादव ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक अनुभव, डिजिटल दक्षता, संचार कौशल एवं पेशेवर दृष्टिकोण भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ने तथा निरंतर कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।सत्र के दौरान छात्राओं ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर देते हुए उन्होंने करियर निर्माण एवं रोजगार की दिशा में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने इस ओरिएंटेशन सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। डॉ सोनम चौधरी ने विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी छात्राओं के हित में ऐसे कौशल विकास एवं कॅरियर उन्मुख कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. वेणु वनिता, डॉ. बंदिनी, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. माया गुप्ता, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी एवं डॉ. विभा अग्रवाल एवं छात्राएं उपस्थिति रही।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group