Pledge administered at Jeevandeep under the 'Drug-Free India Campaign'Pledge administered at Jeevandeep under the 'Drug-Free India Campaign'

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में श्नशा मुक्त भारत अभियानश् के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए कहा कि आज हम एकजुट होकर, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत, एक प्रतिज्ञा लेते हैं कि, ना केवल हमारे समुदाय, परिवार, दोस्त बल्कि खुद को नशा मुक्त बनाएंगे, क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है, इसलिए आओ मिलकर अपने भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि, मैं अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। जय हिन्द! इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, कार्यक्रम प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, खेल प्रशिक्षक डॉ. राजेश यादव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करना था।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group