Pledge of 76-day ward outreach fulfilled; MLA Dr. Neelkanth Tiwari visited 24 wards in his constituency.Pledge of 76-day ward outreach fulfilled; MLA Dr. Neelkanth Tiwari visited 24 wards in his constituency.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को काशी में 76 दिवसीय स्वच्छता अभियान का संकल्प पूरा किया। विधायक ने गांधी शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लोहटिया स्थित लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात विधायक ने आज अंतिम दिवस के प्रवास की शुरुआत पियरीकला वार्ड में की। वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में झाड़ू लगा, विधायक ने स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही साथ जनसंपर्क कर क्षेत्रीय लोगों का कुशलक्षेम जाना।

विगत 4 साल से हर वर्ष विधायक नीलकंठ तिवारी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर में इस प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । पीएम मोदी इस साल 76 वर्ष के हो गए, इसी को आधार बना दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया । 19 जुलाई से 2 अक्टूबर तक जारी इस आयोजन में 20000 से अधिक परिवारों से जनसंपर्क किया और यदि उनकी समस्या रही तो उनका त्वरित समाधान किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने घर घर जाकर लोगों से संवाद किया। संवाद के दौरान विधायक ने वार्डों में साफ सफाई और हरियाली के लिए लोगों से आह्वाहन भी किया।

शुक्रवार को दक्षिणी विधानसभा में गांधी जयंती पर 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का समापन हुआ। आज अंतिम दिवस पर विधायक द्वारा पियरी कला वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ वार्ड में स्थित स्व.राजनारायण पार्क में 101 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इन 76 दिनों में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने 70 से अधिक जनचौपाल लगाकर 24 वार्डों में कम से कम तीन बार भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मिले छोटी छोटी समस्याओं का निराकरण किया। इन 76 दिनों में लगभग 7000 छोटी छोटी समस्याओं का निस्तारण हुआ । इसमें सीवर एवं पेजयल से संबंधित कई जटिल समस्या रही । इस पर विधायक ने मौके स्थल पर साथ चल रहे संबंधित अधिकारी से , प्रत्येक बिंदु पर विचार कर , हर समस्या का सटीक समाधान देने का प्रयास किया। सीवर, पेयजल की समस्या हेतु विधायक ने कई जगह नई पाइपलाइन डालने हेतु निर्देशित किया, वही किसी क्षेत्र में विधायक निधि से मिनी नलकूप आदि लगवाने हेतु धनराशि उपलब्ध कराई। इसके अलावा विधायक में मौके पर करीब 50 से अधिक टेढ़े, जर्जर हो चुके विद्युत पोल को ठीक करने हेतु निर्देशित किया। प्रत्येक दिवस में विधायक के भ्रमण के दौरान सम्बन्धित विभाग के अधिकारी साथ में चलते रहे, जिससे विधायक के आगे बढ़ते ही पीछे-पीछे कर्मचारियों द्वारा त्वरित समाधान कराया गया। इसमें प्रमुख रूप से जाम सीवर, क्षतिग्रस्त गली पीट व मार्ग पर टूटे हुए पत्थर रहे। इसी प्रवास के दौरान विधायक ने पेयजल की समस्या के दृष्टिगत दारानगर क्षेत्र मे एक मिनी नलकूप लगवाने का कार्य किया। इसके अलावा कोनिया में क्षेत्र में ध्वस्त सीवर लाइन हेतु, नवीन सीवर लाइन डलवाने का कार्य करवाया। इन 76 दिवस में विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने नगर निगम, सीएसआर, त्वरित, पूर्वांचल विकास निधि (ज़िलांश), पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश), अवस्थापना निधि एवं विकास निधि के मद में केटीबी 65 करोड़ के विकास कर स्वीकृत कराया।

इस वर्ष वार्ड प्रवास के साथ साथ विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने प्रत्येक रविवार को लाभार्थी कैंप का आयोजन कराया। इस 76 दिवस में 11 कैंप लगवाकर हजारों लोगों को सरकार की विभिन्न योजना का लाभ पहुंचाया गया। उक्त कैंप में जहां चिकित्सा क्षेत्र में लगभग 10000 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, एवं नेत्र विभाग द्वारा लगभग 4000 से अधिक लोगों के आँखों की जांच कराई गई तो वहीं दूसरी तरह लगभग 1800 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। इसी के साथ दर्जनों मरीजों की निशुल्क मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराया गया। इसी के साथ पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की एवं नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। इसी के साथ श्रम विभाग द्वारा विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को किट प्रदान कराई गईं। कैंप में पीएम स्वानिधि योजना के लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड, एवं रोजगार हेतु लोन उपलब्ध कराया गया। प्रत्येक दिवस में विधायक के साथ भाजपा महानगर के पदाधिकारी, मंडल के समस्त पदाधिकारी, पार्षदगण समेत, अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, स्वास्थ विभाग के अधिकारी, नगर निगम सामान्य विभाग, आलोक विभाग, जलकल, विद्युत विभाग के अधिकारी समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group