Rashtriya Samanta Morcha holds sit-in and seminar: Demand for rights of upper castes at Jantar Mantar

राष्ट्रीय समानता मोर्चा का धरना और विचार गोष्ठीः जंतर मंतर पर सवर्णों के अधिकारों की मांग


अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।


नई दिल्ली। राष्ट्रीय समानता मोर्चा ने जंतर मंतर पर एक धरना एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें 131 लोकसभा और 1250 विधान सभा सीटों के आरक्षण, एससी व एसटी एक्ट को समाप्त करने, और धर्म एवं जातीय आधार पर बने आयोगों को समाप्त करने या सवर्ण आयोग के गठन पर चर्चा हुई। सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सदन में पहुंचने तक ही उनकी बातें सुनी जाएंगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब के समानता के अधिकार को लागू कराने वाले देशभक्त उपस्थित रहे। अखिल ब्राह्मण वर्षीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

हर वक्ताओं ने सवर्णों तथा अन्य असली पिछड़े लोगों के साथ घोर अन्याय के कानून बना होने, देश में जाति धर्म के नाम पर वैमनस्व फैलाने देश की प्रगति में बाधा डालने वाले कानून की संज्ञा दी और सभी पार्टियों को चेतावनी भी दिया। धरना कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब के समानता के अधिकार को लागू कराने वाले देश भक्त उपस्थित रहे जिसमें डाक्टर वी पी शर्मा, भारत गौरव, लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी, राजेश कुमार अग्निहोत्री, सुरेन्द्र पाण्डेय, रवि दुबे, विजय शंकर दुबे, सुधाकर तिवारी, सर्वेश कुमार मिश्र, ई सोहन लाल शर्मा, अखिलेश पाण्डेय, बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी, विकास दुबे, गजेन्द्र पाण्डेय, घनश्याम शर्मा, विनोद शर्मा, अंकुर अग्निहोत्री, प्रमोद उपाध्याय, जयनेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, राकेश मिश्र, सुधाकर तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी, अंबा दत्त जोशी, अर्जुन सिंह भदौरिया, बाबा त्रिलोक तिवारी, पुष्कर सिंह राठौर , अशोक कुमार शुक्ला इत्यादि सैकडों लोग उपस्थित रहे।