Secondary schools receive 3,567 teachers and headmasters; CM Yogi hands over appointment letters.Secondary schools receive 3,567 teachers and headmasters; CM Yogi hands over appointment letters.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 3567 नव चयनित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रवक्ता (पीजीटी) और सहायक अध्यापक (टीजीटी) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ।

चयनित अभ्यर्थियों में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता (पीजीटी) तथा 2372 सहायक अध्यापक (टीजीटी) शामिल हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी भी मौजूद रहीं। इस आयोजन का प्रदेश भर में लाइव भी किया गया।
इससे पहले महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम का विभिन्न माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लाइव प्रसारण किया जाए। उन्होंने कहा कि इतने शिक्षकों व प्रधानाध्यापक-प्रधानाचार्यों के आने से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को योग्य शिक्षक और कुशल प्रशासक मिलेंगे।

इस मौके पर मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि आपने अपनी योग्यता, लगन से विभाग में अपनी जिम्मेदारी प्राप्त की है। जब हम पढ़ते हैं तो यह सोचते हैं कि उसका प्रतिफल मिलना चाहिए। पूर्व में योग्य लोग रह जाते थे। सूची के आधार पर चयन हो जाता था। आज सीएम योगी के नेतृत्व में ऐसा नहीं है। आज चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। आयोग के सभी पदाधिकारियों को भी बधाई की चयन पारदर्शी रहा और योग्य अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज से आपके जीवन की नई जिम्मेदारी शुरू होती है। शिक्षक, छात्र संबंध भावनात्मक होता है। डॉक्टर और शिक्षक, भावना से जुड़ते हैं। शिक्षक के सामने माता पिता समर्पित कर देते हैं। ज्ञान का प्रकाश देंगे। ऐसे गुण विकसित करेंगे। पाश्चात्य संस्कृति के विद्यालयों में अनुशासन, देशभक्ति, त्याग की कमी दिख रही है। हमारे विद्यालय में यह सिखाया जाता है।

मंत्री ने आगे कहा कि आज डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस अपनी मेहनत से बनेंगे। विद्यालय में तकनीकी और गुणवत्ता पर जोर है। शिक्षकों का भी ध्यान रखा, कैशलेश चिकित्सा सुविधा दी है। सरकार का उद्देश्य ऐसी शिक्षा जो छात्र जीवन का विकास कर सके। अगर कोई कमी रह गई तो विकसित भारत का सपना कैसे पूरा होगा।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group