अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी जिले के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के पिंडरा बाजार में शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज यादव, वंश लाल पटेल, कमलेश पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका परिनिर्वाण दिवस गर्मजोशी के साथ मनाया। इसके बाद दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े छात्रों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के पिंडरा अध्यक्ष वंशलाल पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील पिंडरा की ओर मार्च निकाला। हालांकि,पुलिस प्रशासन ने जुलूस को निकलते हुए रोक दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर मौके पर पहुंचे, जहां समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। वहीं पिंडरा के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष वंशलाल पटेल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित अन्य मांगें उठाई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीसीपी नृपेंद्र,एसीपी प्रशांत कुमार सिंह सहित फूलपुर बड़ागांव सिंधोरा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी मौके पर तैनात रही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने की। इस अवसर पर कमलेश पटेल,डॉ. विनोद भास्कर, पंधारी यादव, अवधेश कुमार पटेल,फूलचंद यादव, वंश लाल पटेल,कुर्बान अली वेद प्रकाश यादव राजेंद्र पटेल,मनीष यादव, राजपति मालती पटेल परमिला यादव, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार नारे बाजी करते रहे। Post navigation फूलपुर थाना परिसर में आयोजित हुआ थाना दिवस,पांच शिकायतों की हुई सुनवाई पिंडरा बाजार में गंदगी का अंबार स्वास्थ्य केंद्र के सामने बिखरी बदहाली, सता रहा बीमारियों का डर