Teachers' Day was celebrated with great enthusiasm at Shri Agrasen Kanya PG College.Teachers' Day was celebrated with great enthusiasm at Shri Agrasen Kanya PG College.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती, महाराज श्री अग्रसेन तथा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रबंधतंत्र के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक एक शिल्पकार एवं मार्गदर्शक है वह छात्र के जीवन को गढ़ता है। किताबें ज्ञान दे सकती हैं लेकिन चरित्र, संस्कार , धैर्य और राष्ट्र प्रेम केवल एक शिक्षक ही दे सकता है। शिक्षक एक ऐसा स्तंभ है जिसके बिना समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं।प्रबंधक डॉ.मधु अग्रवाल ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक किसी संस्था की आत्मा और समाज के भविष्य के निर्माता होते हैं। आपका ज्ञान, समर्पण और संस्कार विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देते हैं। संस्था आपके योगदान का सम्मान करती है। आप सभी शिक्षा को सेवा, संस्कार और उत्कृष्टता का माध्यम बनाएँ। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करता है। हमारे महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जीवन हमें शिक्षा के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है।एक शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि उसके विद्यार्थियों की सफलता और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन है। इसीलिए हम सभी को ज्ञान, संवेदना और नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा को और अधिक सार्थक बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल एवं प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाएं गए पोस्टरों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।प्रतियोगिता आयोजन शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. अनिता सिंह के निर्देशन में किया गया।प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने पोस्टरों के माध्यम से शिक्षक, शिक्षा तथा समाज में शिक्षक की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सुहानी पटेल ने प्रथम, प्रियांशी जायसवाल ने द्वितीय तथा सुमन साहनी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा छात्राएं उपस्थित रही।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group