The District Magistrate listened seriously to the issues raised by investors and regarding MoUs, and directed officials from the concerned departments to ensure their immediate resolution.The District Magistrate listened seriously to the issues raised by investors and regarding MoUs, and directed officials from the concerned departments to ensure their immediate resolution.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वर्तमान में 101 परियोजनाएं पूरी तरह ऑपरेशनल हो चुकी हैं, जिनमें ₹5284.65 करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति एवं एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक हुई। जिसमें जनपद के औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एम०ओ०यू०/निवेशकों की समस्याओं को गंभीरता से सुन निस्तारण कराने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर विशेष बल दिया गया।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश और रोजगार में बढ़ोत्तरी हेतु जनपद में अब तक कुल 202 एमओयू के माध्यम से ₹24190.03 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। वर्तमान में 101 परियोजनाएं पूरी तरह ऑपरेशनल हो चुकी हैं, जिनमें ₹5284.65 करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। जिलाधिकारी ने वी0डी0ए0, अग्नि शमन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि वे निवेशकों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी हर समस्या का समयबद्ध निस्तारण करें। साथ ही औद्योगिक आस्थान चांदपुर में विद्युत बिल भुगतान और लोडिंग एवं खड़ी ट्रकों को हटाये जाने के लिए ए आर टी ओ को पुलिस बल के साथ प्रवर्तन की कार्रवाई करने, अवैध रूप से संचालित ठेले व खोमचे वालों को हटवाने के लिए अपर नगर आयुक्त को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस पेट्रोलिंग की नियमित गश्त सुनिश्चित कराने,पोस्ट ऑफिस के जीर्ण शीर्ण भवन को खाली कराने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए सीएमओ,लोक निर्माण विभाग-भवन खंड के अधिशासी अभियंता एवं अपर नगर आयुक्त को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कारवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समुचित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के अविलंब निस्तारण कराने के निर्देश दिए।साथ ही पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा के साथ ही बैठक में प्राप्त प्रकरणों पर समयबद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की औद्योगिक इकाई की स्थापना पर जिला प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, अनुदानों एवं योजनाओं का योजनावार व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद के उद्यमियों, निवेशकों एवं व्यवसायिक संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि जनपद में उद्योग स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण, प्रशासनिक सहयोग, त्वरित स्वीकृतियाँ एवं शासन की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं उपलब्ध हैं। इच्छुक निवेशक निर्भीक होकर आगे आएं, जिला प्रशासन उनके प्रत्येक स्तर पर सहयोग हेतु पूर्णतः तत्पर है। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group