Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw paid tribute to the victims of the flash floods in Nepal.Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw paid tribute to the victims of the flash floods in Nepal.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

मुख्यमंत्री और रेल मंत्री ने सादगीपूर्ण कार्यक्रम में नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच ब्रॉड गेज रेल खंड का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल, बहराइच से सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड के आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया। 56.15 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड को लगभग 730 करोड़ रुपये की लागत से ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर विद्युतीकृत किया गया है। चार मौजूदा ट्रेन सेवाओं का विस्तार भी नेपालगंज रोड तक किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

पड़ोसी देश नेपाल की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारत सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने प्रभावित क्षेत्रों से बचाए गए और भारत पहुंच रहे यात्रियों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। रेलवे ने उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष कोच और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड, रेलवे जोन, जिला एवं राज्य प्रशासन तथा विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर नेपाल की स्थिति से प्रभावित यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही और वापसी सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नेपाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी से न केवल मित्र राष्ट्र नेपाल, बल्कि भारत सहित कई देशों के लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इस आपदा में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड अब ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क का हिस्सा

नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच मीटर गेज रेल खंड का निर्माण मूल रूप से वर्ष 1886 में किया गया था। आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद यह रेल खंड अब ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क का अभिन्न हिस्सा बन गया है। इससे बहराइच, रिसिया, मटेरा, नानपारा, बाबागंज और नेपालगंज रोड स्टेशनों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

उद्घाटित रेल खंड के बारे में बोलते हुए श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड के आमान परिवर्तन के बाद यह देश के व्यापक रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि देशभर में ब्रॉड गेज में आमान परिवर्तन का कार्यक्रम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group