101 couples to perform mass Rudrabhishek in Sarnath

सारनाथ में 101 दंपती करेंगे सामूहिक रुद्राभिषेक


अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।


वाराणसी। सारंगनाथ रुद्राभिषेक समिति की ओर से श्रावण शुक्ल पक्ष नवमी तिथि (14 अगस्त) को सारनाथ स्थित सारंगनाथ सरोवर तट पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। इस अनुष्ठान में 51 आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच 101 दंपती पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करेंगे। इस अनुष्ठान में यजमान बनने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क पंद्रह सौ निर्धारित है।

यजमानों को पूजन सामग्री समिति की ओर से दी जाएगी। उन्हें सिर्फ बर्तन (भगौना, परात, बाल्टी और गिलास) लाना होगा। यह निर्णय रिटायर्ड डीएसपी सर्वजीत शाहीजी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। इस दौरान, पवन सिंह ,डॉ. संजय सिंह गौतम, रेवती रमण शर्मा, देव कुमार राजू, महेश्वर सिंह,सुनील शर्मा ,विवेक कपूर, विनोद राय, डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी, गौरव सिंह, विश्वजीत ,डा. सत्येंद्र मिश्र, एड. संदीप प्रताप सिंह पिंटू, पीयूष कुमार सिंह ,रितिक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।