35 Maoists surrendered

35 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 35 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। ये आत्मसमर्पण श्लोन वर्राटू यानी कि नक्सली पुनर्वास योजना के अंतर्गत हुआ है। माओवादियों का ये आत्मसमर्पण पुलिस की अपील का असर है। इन माओवादियों ने हिंसा की राह को छोड़कर, लोकतंत्र और संविधान में अपना विश्वास जताया है। ये सभी 35 माओवादी अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय थे। ये माओवादी नक्सली बंद के दौरान सड़कों को खोदने, पेड़ काटने और नक्सली बैनर पोस्टर लगाने जैसी गतिविधियों में शामिल थे। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने दी।