Two fishermen arrested with banned nets and poison

प्रतिबंधित जाल और जहर के साथ दो मछुआरें गिरफ्तार


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


साहिबगंज। जहर व चट्टी जाल से मछली मारने की गुप्त सूचना पर डीएफओ मनीष तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को देर रात लगभग 12 बजे मुफ़स्सिल थाना पुलिस के सहयोग से लालबथानी गंगा घाट पर छापा मारा। इस दौरान बिहार के कटिहार ज़िला अंतर्गत मनिहारी के दो मछुआरों अरुण कुमार महतो (35) व नया टोला, मनिहारी निवासी बुलबुल सिंह (45) को दबोच लिया गया। उनके पास से जहर की छोटी शीशी, दो नौका, चट्टी जाल व मरी हुई मछलियां बरामाद की गई। डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया बिहार व अन्य जगहों के कुछ मछुआरों के साहिबगंज गंगा में गुपचुप तरीके से जहर का इस्तेमाल कर मछली मारने की सूचना मिल रही थी।

जब पुलिस व मछुआ सोसाइटी के सहयोग से प्लान बना कर उक्त स्थल पर छापामारी की गई तो वहां मनिहारी से 3 नाव पर दर्जनों लोग जहर का इस्तेमाल कर मछली मारते हुए पाए गए। इस दौरान 2 लोगों को दबोच लिया गया। उनके दो नाव व जाल, व जहर की शीशी सहित अन्य समान जब्त कर लिए गए। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाकी लोग भाग निकले। डीएफओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों को भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत जेल भेजा जाएगा। अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि मछली मारने के लिए इस्तेमाल किया गया जहर डॉल्फिन सहित माछलियों व मानव के लिए भी जानलेवा है। इस जहर का पानी से फसलों के लिए भी खतरनाक है।