A massive tree plantation drive under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' (A Tree in Mother's Name) campaign was conducted across all 13 *Mandals* (units) of the Varanasi City BJP.A massive tree plantation drive under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' (A Tree in Mother's Name) campaign was conducted across all 13 *Mandals* (units) of the Varanasi City BJP.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि बोले हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का विश्वास, जनभागीदारी से साकार होगा हरित भारत।

वाराणसी,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर शनिवार को आयोजित ष्एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के सभी 13 मंडलों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ माँ के नाम अभियान हमारी संस्कृति, प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर भी महानगर में वृक्षारोपण किया गया था। वहीं, 12 जुलाई को आयोजित महाअभियान के तहत प्रदेश में एक ही दिन 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

प्रदीप अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा, हर पौधा हरियाली का संदेश है और आने वाली पीढ़ियों के जीवन का विश्वास भी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन कपूर, अशोक पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पांडेय, राकेश जायसवाल, प्रमोद यादव मुन्ना, अजय गुप्ता, शोभनाथ मौर्य, अखिलेंद्र सिंह सनी पंकज चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्रा, गीता शास्त्री, साधना वेदांती, मधुप सिंह, रचना अग्रवाल, अशोक यादव, बृजेश चौरसिया, योगेश वर्मा, अवनीश पांडेय, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, महेंद्र सिंह, सुमित मिश्रा, विनोद चौहान, मधुकर चित्रांश, अनुपम गुप्ता, शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group