A massive wave of patriotism surged through Kashi; the City of Shiva resonated with a grand Tiranga Yatra as thousands of youths and children made history.A massive wave of patriotism surged through Kashi; the City of Shiva resonated with a grand Tiranga Yatra as thousands of youths and children made history.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले जब तक आसमान में तिरंगा है, तब तक भारत का स्वाभिमान जिंदा है ।

वाराणसी। गुरूवार की सावन के पवित्र मास में धर्मनगरी काशी आज पूरी तरह से तिरंगामयी और राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (क्रीड़ा प्रांगण) से आयोजित भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर में देशभक्ति का एक नया इतिहास रच दिया।
हजारों की संख्या में हाथों में तिरंगा थामे स्कूली बच्चों, युवाओं और काशीवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से संपूर्ण मार्ग गुंजायमान हो उठा। यात्रा के दौरान मार्ग में बनाए गए 12 प्रमुख स्वागत बिंदुओं पर जनसैलाब ने गुलाब की पंखुड़ियों से तिरंगा यात्रा का भव्य अभिनंदन किया, जिससे पूरी सड़क मानो लाल कालीन में तब्दील हो गई।
राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा में विभिन्न रथों पर सवार भारत माता का स्वरूप, अखंड भारत का मानचित्र और अमर शहीदों के चित्रों की प्रदर्शनी हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महान इतिहास और बलिदान की गाथा को जीवंत कर रही थी। काशी विद्यापीठ से शुरू होकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर बढ़ती युवाओं की इस अनवरत भीड़ से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरी काशी राष्ट्र वंदना में लीन हो गई हो।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहाष्यह तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की शक्ति, स्वाभिमान और हमारे अटूट संकल्पों का प्रतीक है। यही वह तिरंगा है जिसके लिए सीमा पर हमारे जवान अपनी जान न्योछावर कर देते हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की क्षमता का डंका बजाया है और चंद्रमा तक पहुंचकर तिरंगे का मान बढ़ाया है।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज वैश्विक मंचों पर, चाहे ओलंपिक खेल हों या जी-20 की ऐतिहासिक अध्यक्षता, तिरंगा भारत के बढ़ते प्रभुत्व का साक्षी बना है। 2014 से पूर्व के समय और वर्तमान के सशक्त भारत का अंतर रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा ष्आज का युवा सिर्फ नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला समर्थ युवा है। आज का युवा भारत का भविष्य ही नहीं, बल्कि भारत का वर्तमान है। आइए, संकल्प लें कि हम भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सर्वस्व योगदान देंगे।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा काशी की यह पावन धरती आज देश भक्ति के एक अभूतपूर्व रंग में रंगी है। यह विशाल तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि काशी के जन-जन की राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्र प्रथम के भाव का प्रकटीकरण है। हजारों की संख्या में उमड़े युवा और बच्चे इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के संकल्प से पूरी तरह सराबोर है।
मंचासीन प्रमुख लोगों में भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डा. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डा अवधेश सिंह, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, विधान परीषद सदस्य अश्विनी त्यागी, मनीष कपूर, मीना चौबे, वीणा पांडेय, कौशलेंद्र सिंह प्रमुख रूप से रहे। मंच संचालन विनोद गुप्ता एवं तिरंगा यात्रा का कुशल संयोजन मधुकर चित्रांश,साधना वेदांती,मधुप सिंह,बृजेश चौरसिया द्वारा किया गया।

इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों में आत्मा विश्वेश्वर, चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, अशोक पटेल,अशोक कुमार पाण्डेय,प्रमील पाण्डेय,नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, निर्मला सिंह पटेल, गीता शास्त्री, रचना अग्रवाल, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, रणजय सिंह,नम्रता चौरसिया,कुसुम सिंह पटेल,राकेश जायसवाल, अपराजिता सोनकर ,पूजा दीक्षित, अनिल उपाध्याय, रणंजय सिंह, अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, कुशाग्र श्रीवास्तव, रजत जायसवाल, विनय सिंह, अमित खरे, भानु चौरसिया, भरत अग्रहरि,मृदुला जायसवाल , विद्या सागर राय, प्रेम कपूर, पवन अग्रवाल, अवधेश राय,डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सतीश चंद्र मिश्रा, शिवदत्त द्विवेदी ,केदार सिंह ,सुधीर सिंह, महेश चंद्र श्रीवास्तव, जेपी सिंह,प्रमोद यादव मुन्ना, रानीका जायसवाल, योगेश वर्मा,कुंवरकांत सिंह,राजेश त्रिवेदी, राकेश त्रिवेदी, सुमित मिश्रा,शशि प्रकाश मिश्रा ,सुजीत सिंह टीका समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और काशी के संभ्रांत नागरिक रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group