Amidst torrential rain and chants of "Bharat Mata Ki Jai," Ravishankar Singh led a Tiranga Yatra rally.Amidst torrential rain and chants of "Bharat Mata Ki Jai," Ravishankar Singh led a Tiranga Yatra rally.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी पिंडरा विधानसभा क्षेत्र मे राष्ट्रभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर रहा। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत वाराणसी पिंडरा विधानसभा क्षेत्र भानपुर भाजपा नेता रविशंकर सिंह के आवास से दर्जनों गांव होते फुलपुर बाजार में भारी बारिश के बीच पहुंचे वहीं ब्लॉक प्रमुख संरक्षक व भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने हाथ में तिरंगा थामकर एक भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद युवाओं और व्यापारी स्थानीय नागरिकों का देशभक्ति का जोश देखते ही बनता था। भाजपा नेता रविशंकर सिंह हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए और भारत माता के जयघोष के साथ मुसधारा बारिश में निकाली गयी रैली तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता रविशंकर सिंह भारी बारिश में पदाधिकारी, साथ भाजपा जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी के फुलपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गयी ।पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द के नारों से वातावरण गूंज उठा तथा पूरा फुलपुर बाजार सहित रविशंकर सिंह के आवास सहित भानपुर सहित दर्जनों से अधिक गांव राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। इस अवसर भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भाजपा नेता ने कहा कि देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा नेता रविशंकर सिंह कहा 79वें स्वतंत्रता दिवश प्रत्येक नागरिक को अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर तिरंगा अवश्य फहराना चाहिए।उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और उनके त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान ब्लॉक प्रमुख संरक्षक भाजपा नेता रवि शंकर सिंह , ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मनीष पाठक, अजय उदल गौतम सिंह, विनय सिंह हिटलर, अमिताभ दुबे, सुधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह देव, गौरव सिंह रोलु, विकास सिंह, राजकुमार गुप्ता, रामवृक्ष यादव, कैलाश यादव ,सुरेश पटेल, जगदीश सिंह, गुफरान खान उर्फ बाबर ,राजेश राजभर ,श्याम गुप्ता, विकास पाल, सुल्तान अहमद, ग्राम प्रधान ,भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक, व्यापारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group