A speech and poster competition was organized at Shri Agrasen Kanya PG College under the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign).A speech and poster competition was organized at Shri Agrasen Kanya PG College under the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign).

अनिवार्य प्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्रश्न । ब्यूूूूूूूूरोे संवाद।

वाराणसी।श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 26.9.2026 को “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं इनोवेशन फर्स्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने की उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे सपनों का भारत हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। इसमें केवल आर्थिक प्रगति का लक्ष्य नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भरता का भी अभियान है। हमें नवाचार ,कौशल विकास और नैतिक मूल्यों का विकास कर नई पीढ़ी को सशक्त बनाना होगा। इस कार्य में शिक्षा सबसे शक्तिशाली माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सृजनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है । इसलिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे और कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रचना अग्रवाल,भाजपा नेत्री, वाराणसी महानगर ने विकसित भारत @2047 की संकल्पना पर अपने विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मेरे सपनों का भारत एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र हो।भारत में हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान मिले।सह संयोजक डा. माया गुप्ता ने कहा कि भारत विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करे।हमारे किसान समृद्ध हों और उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले, तभी हम विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण कर सकते हैं।”सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्नेहा गुप्ता (प्रथम )एम. ए.सेम-I, नोया वर्मा (द्वितीय) बी.ए.-V तथाआस्था यादव (तृतीय)बी.ए.-V ने पुरस्कार प्राप्त किया।कार्यक्रम का संयोजन सह समन्वयक डॉ माया गुप्ता ने किया।इनोवेशन फर्स्ट चैलेंज कार्यक्रम के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो अनीता द्वारा छात्राओं द्वारा बनाए गए ,वेस्ट मटेरियल से बने सामानों की एवं पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रही।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group