अनिवार्य प्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्रश्न । ब्यूूूूूूूूरोे संवाद। पोषण के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ जीवन का आधार है : डॉ. अंशु सिंह वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को संतुलित खान-पान और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम का शुभारांभ मुख्य अतिथि बसंत कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान की प्रो. अंशु शुक्ला द्वारा किए गए पौधरोपण और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात् जीवनदीप शिक्षण समूह की वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भावभीना अभिनंदन किया। इसी क्रम में शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ. वीणा पाण्डेय ने वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने कहा, “युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। आज के डिजिटल युग में दिनचर्या और खान-पान में आ रहे बदलावों के बीच पोषण के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ जीवन का आधार है।” मुख्य अतिथि डॉ. अंशु शुक्ला ने अपने व्याख्यान में कहा कि वर्तमान समय में जनसामान्य के बीच खान-पान को लेकर कई भ्रांतियां व्याप्त हैं। लोग जंक फूड और अत्यधिक शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हैं। उन्होंने दैनिक आहार में साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसमी फल शामिल करने पर बल दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के विविध स्रोतों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षा विभाग की प्रवक्ता अलका सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इन्द्रेश चंद्र सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. नंदा द्विवेदी, एनएसएस प्रभारी विक्रम सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अरुण कुमार, खेल प्रशिक्षक डॉ. राजेश यादव सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Post navigation श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आया बरेका में 29 सितंबर से गूंजेगी कुश्ती की हुंकार, तीन दिवसीय अंतर रेलवे चैम्पियनशिप का आगाज