BJP is handing over target of crossing 400 to people: Yogi Adityanath

भाजपा 400 पार का लक्ष्य जनता को सौंप रही- योगी आदित्यनाथ


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा देश को हर तरह से बर्बाद करने पर आमादा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की मजबूती पर आंच नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का नम्बर एक का देश बनाने के लिए जुटी हुई है। रविवार को प्रतापगढ़ के रामपुर खास में नया का पुरवा में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद संगम लाल गुप्ता के समर्थन में एक विशाल जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को रोज पाकिस्तान का भय सता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों को आवास बांटे तथा लोगों को हर तरह से मदद पहुंचायी है।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर रविवार को बड़ा हमला बोलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल और अखिलेश मिलकर देश के माहौल को फिर कमजोर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवानों और किसानों तथा महिलाओं की प्रगति का रास्ता तय किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का नारा इसलिए दे रही है ताकि भारत मजबूती के साथ पाक अधिकृत कश्मीर को वापस ले सके। उन्होंने कहा कि आंवला प्रतापगढ़ की पहचान है आंवला के कारण प्रतापगढ़ आज दुनिया में छा गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का जब जब गठजोड़ हुआ देश में अनर्थ हुआ है और कहा कांशी में जब संकटमोचन पर आतंकी हमला हुआ तो केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में बसपा सरकार थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कारण शिक्षा तथा स्वास्थ्य व पेयजल, सड़क का मजबूती से बिछ रहा जाल तेजी से विकास का परिचायक है। और अयोध्या में भगवान श्रीराम को ले आने वाले ही देश का कल्याण कर सकते हैं।