Ensure that no devotee faces any inconvenience during Chhath Puja and that all necessary arrangements are managed effectively – Ravindra JaiswalEnsure that no devotee faces any inconvenience during Chhath Puja and that all necessary arrangements are managed effectively – Ravindra Jaiswal

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के बीच प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को कचहरी स्थित वरुणा पुल के नीचे शास्त्री घाट पर पहुंचकर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वरुणा नदी में सफाई कार्य में लगी मशीन पर बैठकर नदी का भ्रमण किया और सफाई व्यवस्था का स्थलीय अवलोकन किया। उन्होंने नदी में छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को विशेष महत्व देते हुए नदी के अंदर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन, बैरिकेडिंग और नदी में सुरक्षा के समुचित इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हों। उन्होंने नदी की स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही घाटों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखे जाने पर जोर दिया। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से समय रहते व्यवस्थाएं पूरी करें, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group