Foundation stone laid for a road worth ₹15.66 lakh in Gulab Bagh.Foundation stone laid for a road worth ₹15.66 lakh in Gulab Bagh.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नारियल फोड़कर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच रखी विकास कार्य की आधारशिला

वाराणसी। गुलाब बाग में विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत यह सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। कार्य सी.16/187-7, गुलाब बाग वाराणसी से बी-15, गुलाब बाग वाराणसी तक कराया जाएगा।
स्वीकृत योजना के तहत सड़क की लंबाई 97 मीटर होगी, जबकि निर्माण की स्वीकृत लागत 15.66 लाख रुपये है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड-वाराणसी को सौंपी गई है। शिलान्यास अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और सड़क, जल निकासी सहित जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाना सरकार और संगठन की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय, रजत जायसवाल, आत्मा विश्वेश्वर, अजय गुप्ता, नवीन कपूर, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय, सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह ‘सनी’, अवधेश राय, विभव सिंह, कुसुम सिंह पटेल, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, हीरा यादव, विनय सिंह, पिंटू जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group