The untold story of 25 years of ‘Namo Seva’ will be showcased on stage.The untold story of 25 years of ‘Namo Seva’ will be showcased on stage.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

नमो सेवा अनकही कहानियां ’ में अभिनय, संगीत और संवादों से जीवंत होगी जनसेवा यात्रा ।

वाराणसी। सोमवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नाट्य मंचन नहीं, बल्कि कला के माध्यम से जनसंवाद का प्रयास है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा में सेवा, संघर्ष, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े प्रसंगों को कलाकार मंच पर जीवंत करेंगे।
उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुति के साथ स्कूलों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सामुदायिक भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को राष्ट्रनिर्माण से जुड़े संकल्पों से जोड़ना है।

‘नमो सेवा गाथा’ पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में 15 सदस्यीय कलाकारों का दल नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक दायित्वों का संदेश देगा। दिनांक 6 से 9 अक्टूबर तक डेलवरिया मंदिर, गुरुनानक चौराहा, सरसौली अखाड़ा, हुकुलगंज, सारनाथ म्यूजियम, नाटी इमली, मलदहिया और पुलिस लाइन चौराहे पर प्रस्तुतियां होंगी। वहीं 10 से 14 अक्टूबर तक प्रहलाद घाट स्थित विनोद बाजार, थाना चौक, मच्छोदरी पार्क, राजघाट हनुमान मंदिर, चेतगंज, पिशाच मोचन, मैदागिन और अलईपुर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक होंगे।
पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष कुसुम पटेल, महामंत्री अशोक जाटव, अजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय, सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष ने काशीवासियों और मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रमों में सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group