Free mini-kit seed distribution program successfully concluded under the 'Seva Sankalp Abhiyan' initiative.Free mini-kit seed distribution program successfully concluded under the 'Seva Sankalp Abhiyan' initiative.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में निःशुल्क मिनीकीट बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड के सभागार आराजी लाइन एव बड़ागांव में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक (पिंडरा ) डॉ० अवधेश सिंह, माननीय विधायक डॉ सुनील पटेल जी विशिष्ट अतिथि माननीय ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह माननीय विधायक जी द्वारा दोनों विकास खंडों के ई लाटरी के माध्यम से चयनित किसानों को सरसों,चना एव मटर के बीज निशुल्क मिनीकिट का वितरण किया गया. इस अवसर पर माननीय जी द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद में 49015 पैकेट गेहूं के उन्नतशील किस्म के बीज 50%अनुदान पर राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से वितरित किये जायेंगे, किसान भाइयों से अपील की गई कि कृषि विभाग के पोर्टल.agriculture.up.gov.in पर बुकिंग करते हुए उन्नतशील बीज प्राप्त कर योजना का लाभ लेते खेती की लागत में कमी करते हुए उच्च उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि करे इसी के साथ अवगत कराया गया कि किसान भाई अपनी फसल की समय से बुवाई करें तथा तिलहनी फसलों में एनपीएस का प्रयोग करें इसमें सल्फर पाया जाता है जिससे फसल की गुणवत्ता एवं तेल उत्पादन में वृद्धि होगी. इस कार्यक्रम में दोनों विकास खंड के खंड विकास अधिकारी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (कृषि )डॉ राजेंद्र कुमार सेठ, विनय कुमार मिश्रा एवं सहायक विकास अधिकारी ( कृषि रक्षा) लाल बहादुर पटेल, बीज गोदाम प्रभारी वीरेंद्र गौतम एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों सहित सैकड़ो कृषक उपस्थित रहे.

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group