Live broadcast of the launch of the Chief Minister's Kisan Samriddhi Yojana and Bharat Taxi.Live broadcast of the launch of the Chief Minister's Kisan Samriddhi Yojana and Bharat Taxi.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

किसान खुशहाल तो देश खुशहाल – हंसराज विश्वकर्मा

वाराणसी। मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम का बुधवार को कमिश्नरी सभागार में समारोहपूर्वक सजीव प्रसारण किया गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कमिश्नरी सभागार में मौजूद अतिथियों, अधिकारियों और गणमान्य किसानों ने देखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों की संपन्नता से होकर गुजरता है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन और सजीव प्रसारण की सराहना करते हुए जिला सहकारी फेडरेशन (डीसीएफ) के अध्यक्ष राकेश सिंह अलगू को बधाई दी। राज्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता एक सशक्त माध्यम है और इसे हर हाथ तथा हर घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शासन द्वारा किसानों को छह प्रतिशत ब्याज दर पर छह लाख रुपये तक दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराने तथा सहकारी टैक्सी सेवा शुरू किए जाने के निर्णय को क्रांतिकारी कदम बताते हुए इसकी सराहना की। जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने प्रदेश सरकार द्वारा सहकारिता और किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने विश्वास जताया कि सहकारी समितियां इसी तरह निरंतर प्रगति करती रहेंगी।

समारोह में एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर जिला सहकारी फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश सिंह अलगू ने मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा तथा वाराणसी मंडल की संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह सहित सभी अतिथियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने भारत टैक्सी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह, सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार मौर्य, क्षेत्रीय प्रबंधक एलडीबी कमलेश कुमार, जिला प्रबंधक पीसीएफ पुष्पेंद्र कुशवाहा, एडीसीओ अवधेश सिंह, लालजी, माधवराम, संगीता वर्मा, नीरज आनंद, अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय कार्यालय के एडीसीओ मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group