'Women's Empowerment Chaupal' program organized under the directives of the National Congress Committee.'Women's Empowerment Chaupal' program organized under the directives of the National Congress Committee.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा। वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण चौपाल कार्य क्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के महिला जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। देश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।मोदी, योगी सरकार में अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है।कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि पिंडरा विधानसभा में भाजपा सरकार किसानों की जमीन को कम रेट देकर किसानों को बर्बाद कर रही हैं।जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम ने कहा योगी सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। महिलाओं के साथ अत्याचार बलात्कार, चरम पर है। जो भगवान राम का नहीं हुआ वो दलित समाज व देश का नहीं होगा भाजपा सरकार में मंदिरों का चढ़ावा चन्दा लूटा जा रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार बर्बाद कर रही है जिससे देश के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं आत्महत्या करने को मजबूर हैं । कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर गुरु गोपाल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है। जिससे विरोधी दल बौखला गई है। कांग्रेस पार्टी हर मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीप्रकाश सिंह,राजीव कुमार उर्फ राजूराम, शहीद पत्नी सीता देवी,बेटी चन्द्रकला देवी, रेनु चौधरी, राकेश सिंह रिशु,रुकसाना बानों, रतन सेठ समेत सैकड़ों पुरुष,महिलाएं उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group