MLA Dr. Awadhesh Singh inaugurated the Advocates' Hall and the library building by cutting the ribbon, following their expansion and beautification.MLA Dr. Awadhesh Singh inaugurated the Advocates' Hall and the library building by cutting the ribbon, following their expansion and beautification.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा वाराणसी। पिंडरा तहसील में अधिवक्ताओं को अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। तहसील बार एसोसिएशन की पहल पर अधिवक्ता सदन और पुस्तकालय भवन का विस्तारीकरण एवं सौंदर्याकरण कराया गया है। शुक्रवार को विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर दोनों भवनों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने तहसील में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 10 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाने की घोषणा भी की। उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति और निःस्वार्थ प्रयास से विकास के काम संभव होते हैं। पिंडरा के अधिवक्ताओं ने आपसी एकजुटता और मेहनत से तहसील में सुविधाओं का विस्तार कर उदाहरण पेश किया है। समारोह में अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group