अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी ने आज यामाप्रसाद मंडल के अंतर्गत विनायका एवं क्रांतिपल्ली कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा स्थानीय समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों पर संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक नागरिकों तक पहुंचाए गए। साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नए मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म-6 वितरित किए गए। विधायक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। इसके उपरांत लक्सा थाना के बगल में स्थित रोशन होटल में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं प्रार्थना-पत्र विधायक के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में कई महत्वपूर्ण प्रकरण सामने आए। इनमें एक नागरिक द्वारा दुकान एवं भवन निर्माण से संबंधित विवाद और आर्थिक क्षति की समस्या उठाई गई। वहीं निलोचन सिंह ने जाति प्रमाण-पत्र का आवेदन निरस्त किए जाने के प्रकरण में पुनर्विचार एवं निष्पक्ष जांच की मांग रखी। इसके अतिरिक्त सर सुंदरलाल चिकित्सालय, बीएचयू में उपचाररत मरीज के इलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत एक लाख रुपये की सहायता राशि के भुगतान से संबंधित प्रक्रिया का प्रकरण भी सामने आया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के लिए आवेदन तथा अन्य पात्रता संबंधी मामलों पर भी चर्चा हुई। विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई और समस्याओं के निस्तारण की बात कही। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनसंपर्क और जनसुनवाई के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना हमारी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि किसी भी नागरिक को अपनी जायज समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का विश्वास, सुझाव और सहयोग ही जनसेवा के कार्यों को दिशा प्रदान करते हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है। Post navigation काशी तमिल संगमम् उत्तर-दक्षिण की सांस्कृतिक एकता के वाहक छात्र प्रतिनिधि समूह का काशी में हुआ भव्य स्वागत छह साल बाद भी किसानों की मांगें पूरी नहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन