Monthly inspection of the EVM warehouse at the Collectorate conducted.Monthly inspection of the EVM warehouse at the Collectorate conducted.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच

चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सितम्बर माह के निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी नियमित निगरानी और रिकॉर्डिंग की जाँच समय-समय पर की जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर की चौकसी में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। सभी ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संतोष जताया कि जिले में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्याययिक रतन वर्मा, समय सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यगण भी मौजूद रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group