Review meeting on horticulture and agriculture schemes held under the chairmanship of the District Magistrate; new targets approved.Review meeting on horticulture and agriculture schemes held under the chairmanship of the District Magistrate; new targets approved.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत में विभागीय अधिकारियों द्वारा गत वर्ष में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना और माइक्रो इरिगेशन के तहत कराए गए कार्यों और वित्तीय प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों का जिलाधिकारी द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने सिंचाई, मखाना विकास और निर्यात प्रोत्साहन पर जोर ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत निर्धारित भौतिक लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, जिले में मखाना विकास योजना और उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई, जिससे स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि की जा सके।

आलू उत्पादक किसानों को उनकी उपज का लागत के सापेक्ष उचित मूल्य दिलाने और बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से श्भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना 2026-27श् पर विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आलू किसानों के हित में इस योजना का व्यापक लाभ सुनिश्चित किया जाए।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयों को जल्द से जल्द स्वीकृत कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक मद से वाहन व्यवस्था तथा ग्रामीण इलाकों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं से जुड़ सकें। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र दुबे, उप निदेशक कृषि भीमसेन, उद्योग विभाग से जुड़े अधिकारीगण सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group