On the first day of the Kashi Sansad Sanskritik Mahotsav-2026, various cultural competitions were organized at the development block and urban zone levels.On the first day of the Kashi Sansad Sanskritik Mahotsav-2026, various cultural competitions were organized at the development block and urban zone levels.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

गायन में 4,224, वादन में 1,053, नृत्य में 1,352 और नुक्कड़ नाटक में 803 प्रतिभागियों सहित कुल 7,432 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

वाराणसी। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026 के प्रथम दिन बुधवार को विकासखंड एवं नगरीय क्षेत्र के जोन स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य काशी के सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान करना है। यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया जा रहा है। महोत्सव में 10 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए गायन, वादन, नृत्य और नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
प्रतियोगिताओं को देखने के लिए 26,829 दर्शक उपस्थित रहे
बुधवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों और नगरीय जोन के कुल 23 स्थलों पर एक साथ प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें गायन में 4,224, वादन में 1,053, नृत्य में 1,352 और नुक्कड़ नाटक में 803 प्रतिभागियों सहित कुल 7,432 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए 26,829 दर्शक उपस्थित रहे। विकासखंड स्तर पर सेवापुरी में सर्वाधिक 2,504, आराजीलाईन में 2,276 और काशी विद्यापीठ में 280 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया। वहीं नगरीय क्षेत्र के दशाश्वमेध/कोतवाली जोन में 475, वरुणापार जोन में 654, आदमपुर जोन में 552, भेलूपुर जोन में 675 तथा कोतवाली जोन में 243 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निश्चित रूप से महोत्सव के माध्यम से काशी की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को मंच मिलने के साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय सोनकर, स्थानीय पार्षद सुरेश चौरसिया, अध्यक्ष नागरिक नाट्य मंडली सुमन पाठक तथा स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि श्रवण कुमार गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group