अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजनान्तर्गत बालिका शिवानी को 23 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत 10 लाख रुपये का चेक उपलब्ध कराया तथा सुखद भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत जिलाधिकारी को योजनांतर्गत आच्छादित बच्चों का वैधानिक अभिभावक नामित किया गया है। इसी अभिभावकत्व के दायित्व का निर्वहन करते हुए जिलाधिकारी ने शिवानी के उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की और चेक सौंपते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। लाभार्थी शिवानी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वित्तीय सहायता से उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने में बहुत बड़ा संबल मिला है। इस दौरान जिला जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र उपस्थित रहे। Post navigation आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुआ कार्यशाला काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026 के प्रथम दिन विकासखंड एवं नगरीय क्षेत्र के जोन स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन