Rajya/Projects approved for tourism development and beautification of various temples of district Rae Bareli

जनपद रायबरेली के विभिन्न मंदिरों के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु परियोजनाएं स्वीकृत


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप की पहल पर पर्यटन विभाग के अन्तर्गत राज्य सेक्टर के अधीन जनपद रायबरेली में झारखण्डेश्वर मंदिर समौधा, सोहलेश्वर मंदिर, औघड़नाथ मंदिर गदियानी, महावीरन मंदिर बल्ला के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं। इसका विस्तार से विवरण देते हुए उद्यान मंत्री ने बताया कि जनपद रायबरेली धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

इस जनपद में कई मंदिर एवं ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। जहां पर विभिन्न अवसरों एवं उत्सव आदि के समय श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इनको दृष्टिगत रखते हुए रायबरेली जनपद के झारखण्डेश्वर मंदिर महराजगंज शेखपुर समौधा के विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु 127.22 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार सोहलेश्वर मंदिर ग्रामसभा पल्टीखेड़ा, विकास खण्ड सरैनी के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु 104.22 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

श्री सिंह ने बताया कि इसी प्रकार औघड़नाथ मंदिर गदियानी के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु 103.20 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार महावीरन मंदिर बल्ला के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु 112.16 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से सम्बंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा कराते हुए शीघ्र कार्य शुरू कराने की अपेक्षा पर्यटन विभाग से की गयी है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने से इन प्राचीन धरोहरों को संरक्षित किया जा सकेगा। इसके साथ ही इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं जैसे पेयजल, लाइट, सड़क, शौचालय आदि सुविधाएं सुलभ होगी, जिससे आस-पास की जनता को लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही अन्य जनपदों के श्रद्धालुओं भी इन प्राचीन मंदिरों का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के आने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।