The highest 150-foot tricolor of the district was hoisted in Shaheed Udyan

शहीद उद्यान में जनपद का सबसे ऊंचा 150 फुट का तिरंगा फहराया गया


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


हरदोई। हरदोई में आज शहीद उद्यान में जनपद का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यहां 150 फिट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। शहीद उद्यान में यह तिरंगा सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह की विकास निधि से स्थापित किया गया है। विधान परिषद सदस्य ने कहा कि यह तिरंगा नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाएगा। इस झंडे का रखरखाव नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। उनके द्वारा एक अतिरिक्त झंडा भी नगर पालिका को सौंपा गया।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि जनपद का यह सबसे ऊंचा तिरंगा अमर सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शहीद स्मारक व अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर अमर सेनानियों को याद किया। उन्होंने उद्यान में स्थापित अमर शहीद चन्द्रशेखर व भगत सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।