The Indian Historical Records Commission adopted a new logo and motto.

भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड आयोग ने एक नया लोगो और आदर्श वाक्य अपनाया।


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


दिल्ली। भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड आयोग – आईएचआरसी ने एक नया लोगो और आदर्श वाक्य अपनाया। दिल्ली के शौर्य प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत लोगो और आदर्श वाक्य के डिजाइन को आईएचआरसी द्वारा चुना गया है। आयोग को माई गोव पोर्टल पर 2023 में शुरू की गई एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो और आदर्श वाक्य के लिए कुल 436 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। यह लोगो आईएचआरसी की थीम और विशिष्टता को दर्शाता है।

कमल की पंखुड़ियों के आकार के पृष्ठ आईएचआरसी को ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए लचीले नोडल संस्थान के रूप में दर्शाते हैं। मध्य में सारनाथ स्तंभ भारत के गौरवशाली अतीत का प्रतिनिधित्व करता है। इसका भूरा रंग भारत के ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण, अध्ययन और सम्मान के संगठन के मिशन को मजबूत करता है। यत्र इतिहासं भविष्‍यायां संरक्षित यह आदर्श वाक्य भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग और उसके कार्य के लिए बहुत महत्व रखता है। आदर्श वाक्य का मतलब यह है कि जहां इतिहास को भविष्य के लिए संरक्षित किया जाता है। आदर्श वाक्य ऐतिहासिक दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के लिए इन्हें सुलभ बनाने के लिए आयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।