The Nodal Officer, accompanied by the District Magistrate, inspected the ropeway while riding in a gondola.The Nodal Officer, accompanied by the District Magistrate, inspected the ropeway while riding in a gondola.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। सचिव, नियोजन एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उ. प्र. तथा जिले के नोडल अधिकारी डॉ राज शेखर ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ रोप-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंट से रोप-वे के एक केबिन (गोंडोला) में सवार होकर गोदौलिया तक यात्रा कर व्यवस्थाओं को फिजिकली भी देखा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र पूरा करायें जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों पर हर स्तर पर पैनी नजर रखने तथा इसे सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया। बताते चलें कि वाराणसी में काशी रोपवे भारत का पहला और दुनिया का तीसरा शहरी सार्वजनिक परिवहन (अर्बन ट्रांसपोर्ट) रोपवे है। यह लगभग 3.75 से 3.85 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौक तक का सफर मात्र 15 मिनट में पूरा होगा। रोपवे के इस रूट पर वाराणसी कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया चौक सहित कुल 5 स्टेशन होंगे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group