अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। मंगलवार को नमो सेवा गाथा के तहत चार प्रमुख स्थलों पर गूँजी जन-सेवा नुक्कड़ नाट्य मंचन की गूंज, कल सात नए स्थानों पर सजेगा नुक्कड़ नाटकों का मंच भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने दी विस्तृत जानकारी; सिगरा स्टेडियम, बीएलडब्ल्यू व रामनगर किला के पास भी होंगे मंचन नमो सेवा गाथा अभियान के तहत मंगलवार 29 सितम्बर को महानगर के विभिन्न मण्डलों में सांस्कृतिक कला और जन-सरोकार का अद्भुत संगम देखने को मिला। कला के माध्यम से जन-सेवा का संदेश घर-घर पहुँचाने के संकल्प के साथ आज शाम तय समय-सीमा के भीतर शहर के चार प्रमुख स्थानों पर कुशल कलाकारों द्वारा प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटकों का सफल मंचन संपन्न हुआ। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि जन-जागरण की इस सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ सबसे पहले महामना मण्डल के अस्सी चौराहा पर शाम 5ः00 बजे हुआ। तत्पश्चात शाम 6ः00 बजे संकट मोचन मंदिर के समीप कलाकारों ने अपनी ओजस्वी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम के दूसरे सत्र में श्यामा प्रसाद मण्डल के अंतर्गत चितरंजन पार्क पुलिस सहायता केंद्र पर शाम 7ः00 बजे और गोदौलिया चौराहा पर शाम 8ः00 बजे नुक्कड़ नाटकों का भव्य मंचन आयोजित किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सेवा-संकल्पों के प्रति अत्यंत रोचक व तार्किक ढंग से जागरूक किया गया। महानगर अध्यक्ष ने आगे बताया कि इसी उत्साहवर्धक कड़ी में कल बुधवार (30 सितम्बर) को प्रातःकाल से लेकर अपराह्न तक महानगर के चार प्रमुख मण्डलों में सात अति-महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का व्यापक मंचन किया जाएगा। बुधवार की सुबह कार्यक्रमों की शुरुआत छावनी मण्डल स्थित नेहरू पार्क (कैंटोंमेंट) से प्रातः 7ः00 बजे होगी। इसके पश्चात कैंट मण्डल के अंतर्गत खेल और युवाओं के केंद्र सिगरा स्टेडियम में प्रातः 8ः00 बजे तथा महमूरगंज तिराहा पर प्रातः 9ः00 बजे नाटकों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।पूर्वाह्न सत्र की दिशा में बढ़ते हुए रविदास मण्डल के बी०एल०डब्ल्यू० तिराहा पर प्रातः 10ः00 बजे और सुन्दरपुर सट्टी (ब्रिजइन्क्लेव के पास) प्रातः 11ः00 बजे चेतनाप्रद नाटकों का आयोजन होगा। वहीं अपराह्न सत्र में ऐतिहासिक रामनगर मण्डल के रामनगर किला परिसर के बाहर दोपहर 2ः00 बजे तथा तत्पश्चात रामनगर घाट पर दोपहर 3ः00 बजे नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा, जो आमजन को सरकार की कल्याणकारी नीतियों से सीधा जोड़ेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने समस्त काशीवासियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में इन स्थलों पर पहुँचकर नाटक का अवलोकन करने तथा जन-जागरण के इस वृहद् अभियान को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने का भावपूर्ण आग्रह किया है। संकट मोचन मंदिर तिराहे पर रंगकला मंच की ओर से प्रस्तुति की गई। नाट्य प्रस्तुति के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय , महानगर मंत्री अमित खरे, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, डॉ नन्द जी पाण्डेय, जगन्नाथ ओझा , कार्यक्रम संयोजक प्रिंस द्विवेदी ,अनुपम दुबे , शिवम गुप्ता , शालिनी सिंह , शशि नाथ दुबे जी, विपिन ओझा , आदि लोग रहे। Post navigation श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन