अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में दिनांक 19.09. 2026 को अध्ययन परिषद की बैठक संपन्न हुई जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुक्रम में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए। इस अध्ययन परिषद में विभिन्न विषयों में कुल 100 से अधिक बाह्य विषय विशेषज्ञों ने अपनी विशेषज्ञता से अपने-अपने पाठ्यक्रम को समृद्ध किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में जो भी संशोधन हुए वह सत्र 2026 – 27 में लागू होंगे। इसी क्रम में कंप्यूटर विभाग में पीजीडीसीए के साथ एडीसीए कोर्स, समाजशास्त्र विभाग में सामाजिक विकास एवं सामुदायिक प्रबंधन सर्टिफिकेट कोर्स, गृह विज्ञान विभाग द्वारा नेचुरोथेरेपी, आयुर्वेदिक न्यूट्रिशन, स्किल एंड एनहैंसमेंट कोर्स ऑन ज्वैलरी डिजाइनिंग, स्किल एनहैंसमेंट कोर्स इन फोटोग्राफी इत्यादि सर्टिफिकेट कोर्स अध्ययन परिषद की बैठक में पास हुए जो सत्र 2027-28 से लागू किया जाएंगे। Post navigation पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण प्रकाश ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बताया विकास की आधारशिला पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया थाना कैंट का निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश