अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। बुधवार को विनायका स्थित सरस्वती नगर कालोनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में त्वरित आर्थिक विकास योजना (वर्ष 2025-26) के तहत स्वीकृत सीवर व सड़क निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता हर कालोनी और मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों का आवागमन सुगम होगा और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। यह निर्माण कार्य सरस्वती नगर कालोनी में कौशल मिश्रा के मकान से डा. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा के मकान तक कराया जाएगा। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग (प्रखण्ड-वाराणसी) द्वारा कराए जा रहे इस कार्य की कुल स्वीकृत लागत 16.99 लाख रुपये है, जिसके तहत 90 मीटर लंबी सीवर लाइन और पक्की सड़क का निर्माण होगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, जगन्नाथ ओझा, अनुराग शर्मा, सोमनाथ यादव, प्रिंस द्विवेदी, अनुपम दुबे, शिवम् गुप्ता, मनीष मिश्रा, योगेश वर्मा, अनिल उपाध्याय, राकेश जायसवाल, अनिल तिवारी,विक्रम चौधरी, अवनीश पाण्डेय,अर्चना गुप्ता और शरद सोनकर समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Post navigation भदोही के पत्रकारों के लिए पीआईबी की ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला हुई आयोजित मालवीय भवन में नम आंखों से दी गई स्व. प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि