Tribute paid to the late Prof. Devendra Pratap Singh with teary eyes at Malviya Bhavan.Tribute paid to the late Prof. Devendra Pratap Singh with teary eyes at Malviya Bhavan.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

ज्ञान, निष्ठा और राष्ट्रसेवा की विरासत छोड़ गए स्व. प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय , मालवीय मिशन इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने अर्पित की पुष्पांजलि महामना के इसी महान राष्ट्र-समर्पण और दूरदर्शी दृष्टि को अपने जीवन में आत्मसात कर महामना मालवीय मिशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले हमारे अभिभावक थे स्व. प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह।ष्ये उद्गार काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित मालवीय भवन में महामना मालवीय मिशन काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गूंजे। मिशन के संस्थापक सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह की पावन स्मृति में बुधवार, 23 सितंबर को सायं 04ः30 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. रमा शंकर दुबे एवं कार्यकारी अध्यक्ष विजय नाथ पांडेय ने कहा कि स्व. प्रो. सिंह केवल एक शिक्षाविद या संगठनकर्ता नहीं थे, बल्कि वे पूरे महामना परिवार के आत्मीय अभिभावक थे। आज उन्हें अपने बीच न पाकर हर आंख नम है और आत्मा गहरा कष्ट महसूस कर रहा है। मालवीय भवन के निदेशक डॉ. पतंजलि मिश्र ने कहा कि प्रो. सिंह का ज्ञान, सरलता और निष्ठा हम सभी के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।

स्व. प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह ने जीवनभर मालवीय मूल्यों, ज्ञान परंपरा और राष्ट्र-समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का पावन कार्य किया। अभिभावक का जाना पूरे मालवीय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सभा के अंत में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोक संतप्त परिजनों एवं प्रियजनों को इस असीम दुख को सहन करने की संबल व शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा का कुशल संचालन अनिल सिंह ने किया।श्रद्धांजलि सभा का कुशल संचालन अनिल सिंह ने किया। पुष्पअर्चन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख लोगों में संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी प्रमील पांडेय,महामंत्री प्रोफेसर शैलेंद्र गुप्ता, डॉक्टर दयाशंकर त्रिपाठी,डॉ. दीनानाथ सिंह, दशरथ पाल, डॉ. जी.सी तिवारी, अनिल त्रिपाठी, गीता शास्त्री, रवींद्र सिंह, राधेश्याम द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, एल. बी. यादव तथा अखिलेश कुमार राय , डॉक्टर कैलाश तिवारी सहित बीएचयू के अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक, शोधार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group