Congress submits memorandum to the President, demands re-investigation and re-polling for the 2024 Varanasi Lok Sabha election.Congress submits memorandum to the President, demands re-investigation and re-polling for the 2024 Varanasi Lok Sabha election.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जारी कर लोकसभा चुनाव 2024 तथा विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए हैं। ज्ञापन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे (एडवोकेट) के हस्ताक्षर हैं।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि पिछले लोकसभा चुनाव तथा विभिन्न राज्यों के चुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में भी कथित वोट चोरी और चुनावी धांधली के आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने अपने ज्ञापन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जिन मुद्दों को सार्वजनिक रूप से उठाया गया है, उनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुए चुनावों की समीक्षा करने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024 को निरस्त कर पुनः चुनाव कराने, मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करने, उन्हें पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में हुए चुनावों की दोबारा समीक्षा एवं पुनः मतदान कराने की मांग शामिल है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group