राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च
अनिवार्य प्रश्न। संवाद।
नई दिल्ली। सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों व एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक व संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों व संगठनों का नामांकन करने की सुविधा प्रदान करता है।
वर्तमान में निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन व सिफारिशें शुरू हो गई हैं-
- पद्म पुरस्कार – अंतिम तिथि 15/09/2022
- डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 15/09/2022
- वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 30/09/2022
- राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 30/09/2022
- राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 15/09/2022
- नारी शक्ति पुरस्कार 2023 – अंतिम तिथि 31/10/2022
- सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 – अंतिम तिथि 30/09/2022
- जीवन रक्षा पदक – अंतिम तिथि 30/09/2022
अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए कृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) का अवलोकन करें।