Income and expenditure budget of 104916.77 lakh passed

104916.77 लाख का आय-व्यय बजट पास


अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।


वाराणसी। मा0 महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पारित कराने के सम्बन्ध में आहूत विशेष सदन की बैठक में नगर निगम सदन ने रु0 104916.77 लाख का आय-व्यय का बजट पास किया गया। बजट अपराह्न 12ः30 पर प्रारम्भ हुई। सदन के अध्यक्ष मा0 महापौर ने उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया को बजट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया ने मा0 सदन के समक्ष बजट प्रस्तुत किया गया।

राजस्व आयः- राजस्व आय के मद में कुल रु0 18009.40 लाख का पास किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्व आय के मद में रु0 13822.40 लाख था। राजस्व कर के अन्तर्गत करों से आय, अवस्थापना विकास निधि, नगरीय सम्पत्तियों के किराये से आय, शुल्कों से आय, बिक्री भाड़े से आय, विनियोगों से आय, ब्याज से आय एवं अन्य सम्मिलित हैं। उपसभापति महोदय के द्वारा पूंजीगत आय प्रस्तुत किया गया। पूंजीगत आय के मद में कुल रु0 86023.82 लाख का पास किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूंजीगत आय के मद में रु0 71405.10 लाख था। पूंजीगत आय के अन्तर्गत जेएनएनयूआरएम योजना, अनुदान केन्द्र सरकार, अनुदान राज्य सरकार होते हैं। अन्य आय की श्रेणी में रु0 75 लाख रखा गया। इस प्रकार कुल रु0 104108.22 लाख का अजट पास किया गया। यह बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 से रु0 18765.72 लाख अधिक का है।

राजस्व व्ययः- राजस्व व्यय के मद में कुल रु0 47284.05 लाख का पास किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष में यह धनराशि रु0 43231.05 लाख की थी। पूंजीगत व्यय के अन्तर्गत रु0 54268.82 लाख का पास किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह धनराशि रु0 41650.10 लाख की थी। ऋण, अग्रिम और जमा, अन्य सम्पत्ति, शुद्ध राजस्व पूंजीगत एवं रिजर्व फण्ड व्यय मिलाकर कुल रु0 104.916.77 लाख का पास किया गया। यह व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 से रु0 18450.07 लाख का अधिक रखा गया है। मा0 उपसभापति के द्वारा प्रस्तुत बजट को चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सदन की बैठक में मा0 महापौर अशोक कुमार तिवारी के अतिरिक्त मा0 उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया, मा0 विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, सभी मा0 पार्षदगण, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, अनूप कुमार वाजपेयी, सविता यादव, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन, मुख्य अभियन्ता मोईनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 प्रदीप कुमार, महाप्रबन्धक, जलकल विजय नारायण मौर्य, सचिव जलकल ओ0पी0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता अजय सक्सेना, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के0के0 पाण्डेय, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी एवं पी0आर0ओ0 संदीप श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे।