Preparation for Civil Services with Sanskrit studies at Central Sanskrit University

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत की पढ़ाई के साथ सिविल सेवा की तैयारी


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर में बीए ऑनर्स संस्कृत एंड सिविल सर्विसेज स्टडीज कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमतीनगर परिसर में संस्कृत की पढ़ाई के साथ सिविल सेवा की तैयारी भी कर सकेंगे। भारत का पहला विश्वविद्यालय जो संस्कृत के साथ साथ सिविल सर्विसेस के लिए बीए ऑनर्स इन संस्कृत एंड सिविल सर्विस स्टडीज (बीए-एससीएस) कोर्स तैयार किया है।

निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया है कि इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सी.यू.ई.टी. की बाध्यता नही होगी, परिसरीय प्रवेश-परीक्षा के माध्यम से सीधे प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 100 नंबर की होगी। विश्वविद्यालय ने यह पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति के हिसाब से तैयार किया है। चार वर्ष के इस पाठ्यक्रम में मल्टी एंट्री और एग्जिट की सुविधा भी दी जाएगी।