अनिवार्य प्रश्न। संवाद। नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने देश भर में सुलभ, समावेशी और तकनीक-सक्षम वित्तीय सेवाओं के विस्तार की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बैंक ने व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान को आसान बनाने वाला ‘डाकपे साउंड बॉक्स’ लॉन्च किया। इसके साथ ही ग्राहकों को जीवन, स्वास्थ्य और सामान्य बीमा समाधान उपलब्ध कराने के लिए ‘डिजिटल इंश्योरेंस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म’ और सुरक्षित निवेश के लिए ‘डिजिटल म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म’ की शुरुआत भी की। संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत 100% सरकारी हिस्सेदारी के साथ 1 सितंबर 2018 को शुरू हुआ आईपीपीबी आज 1.65 लाख डाकघरों और 3 लाख डाक कर्मचारियों के नेटवर्क के जरिए देश के अंतिम छोर तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रहा है। 31 मार्च 2026 तक बैंक ने देश भर में 13.25 करोड़ ग्राहकों का विश्वास हासिल किया है (जिनमें 77% ग्रामीण और 49% महिला ग्राहक हैं) और कुल 29,104 करोड़ रुपये की जमा राशि दर्ज की है। बैंक के जरिए अब तक 21.61 लाख करोड़ रुपये के डिजिटल वित्तीय लेनदेन हुए हैं, जिसमें 7.41 लाख करोड़ रुपये का यूपीआई रेमिटेंस, 1.55 लाख करोड़ रुपये का डीबीटी लाभ और 36,140 करोड़ रुपये के 12.06 करोड़ आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) लेनदेन शामिल हैं। इसके अलावा 29.43 लाख डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र और 9.47 करोड़ मोबाइल-पहचान अपडेट भी किए गए। इस मौके पर प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आर. विश्वेश्वरन ने कहा कि यह स्थापना दिवस आम नागरिक के लिए निवेश, बीमा और डिजिटल भुगतान को और सरल बनाने की नई आकांक्षाओं का लॉन्चपैड है। बैंक ने वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए ‘एसएचजी बचत खाता’, साइबर-सुरक्षा बीमा युक्त ‘सुरक्षित बचत खाता’ और स्वास्थ्य सुरक्षा युक्त ‘संपूर्ण बचत खाता’ जैसी सेवाएं भी प्रदान की हैं। Post navigation एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने रचा इतिहास, संभाला ACAS का पदभार