Keir Starmer Rachel Reeves sworn in as Britain's 58th Prime Minister

ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री बने कीर स्टार्मर, रेचल रीव्ज बनीं देश की पहली महिला वित्त मंत्री


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


लंदन। शुक्रवार, 5 जुलाई को ब्रिटेन की सत्ता में बदलाव आ गया। अब तक की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी वहां की लेबर पार्टी से 14 साल बाद 2024 का चुनाव हार गई है। भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और चुनाव जीतकर लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर अब देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। स्टार्मर 61 साल के हैं।

सुनक ने हार स्वीकार इस्तीफा दे दिया है। और सभी अमरिकी नागरिकों के साथ कार्यकर्ताओं से तथा पार्टी से माफी मांगी है। 2024 के चुनाव में अमरीका के आम चुनाव में वहां के लेबर पार्टी को बंपर जीत मिल गयी है। अमरीका में सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है। लेबर पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 पर जीत ली है। वहीं कंजर्वेटिव 120 सीटों पर सिमट गई है। खबर लिखने तक 2 सीटों के नतीजे अभी आने बाकी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सुनक के नेत्तृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी की पिछले 200 सालों में यह सबसे बड़ी हार है।

खबर के अनुसार एंजेला रेनर को उप-प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी है। कीर स्टॉर्मर की कैबिनेट में नेत्री रेचल रीव्ज को वित्त मंत्री बनाया गया है। वह इस पद को हासिल करने वाली पहली महिला हैं। वे बैंकिंग सेक्टर से आती हैं।