आशा कार्यकत्री, छात्रा व समाजसेवी सहित 22 हुए संक्रमित
अनिवार्य प्रश्न । ब्यूरो संवाद
चन्दौली। 06 अगस्त 2020 को कोविड जांच के प्राप्त परिणामों में 22 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव आई है। जिनमें से 1 बालिका, 8 महिला तथा 14 पुरूष हैं। इनमें से 1 व्यक्ति गोवा से आया हुआ है। अन्य सभी लोग लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।
इनमें से 1 स्वास्थ्य विभाग में आशा, 1 सी.आर.पी.एफ. का कान्सटेबल, 2 प्राईवेट क्लीनिक के स्टाफ, 1 पुलिस विभाग का कर्मचारी, 1 किसान, 1 रेलवे कर्मी, 2 ज्वेलरी शाॅप पर काम करने वाला, 1 सोशल वर्कर, 2 छात्रा, 1 बिहार सरकार में शिक्षा विभाग से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी के 2, सैयदराजा 5, चहनियाॅ के 1, चकिया के 2, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से 2, सकलडीहा के 1, शहाबगंज के 2, नियामताबाद के 2, डी.डी.डी.यू. नगर के 3 रहने वाले हैं।
इनमें से 1 व्यक्ति वाराणसी जनपद व 1 बिहार राज्य के कैमुर जिले से संबंधित है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की ट्रेसिंग कर कार्यवाही की जा रही है। सूचना के मुताबिक आज एल-1 अस्पताल से 28 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये हैं। जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 1037 केस हो गए हैं लेकिन इनमें एक्टीव केस की संख्या 277 ही है। अब तक 751 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। कोरोना के दंश से अब तक कुल 9 लोगों की मृत्यु हो चूकी है।